टिकरिया। गौरीगंज के चौहनापुर स्थित खेल मैदान में स्वर्गीय बाबा जगन्नाथ सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 14 में शनिवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में सौरभ इलेवन और अन्नी इलेवन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहला क्वार्टर फाइनल सकरावां और अन्नी इलेवन के बीच खेला गया। सकरावां ने 10 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। अन्नी इलेवन ने आखिरी ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। दूसरा क्वार्टर फाइनल सौरभ इलेवन और विद्युत विभाग की टीम के बीच हुआ, जिसमें सौरभ इलेवन ने टॉस जीतकर आठ ओवरों में चार विकेट पर 103 रन बनाए। वहीं, विद्युत विभाग की टीम आठ ओवरों में सात विकेट खोकर केवल 64 रन ही बना सकी।
सेमीफाइनल मुकाबला सौरभ इलेवन और अन्नी इलेवन के बीच खेला गया। सौरभ इलेवन ने आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 140 रन बनाए। अन्नी इलेवन की टीम चार विकेट गंवाकर 101 रन तक ही पहुंच सकी। इस परिणाम के साथ सौरभ इलेवन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, अर्पित सिंह, अनुभव सिंह व आशुतोष सहित अन्य लागे मौजूद रहे।