अमेठी सिटी। खेलो इंडिया सेंटर के तहत सोमवार को अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में एथेलटिक्स प्रशिक्षण शिविर में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौरभ, चंदन यादव, दिनेश और 200 मीटर रेस में रोहित, सत्यम व राजेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में विवेक कुमार, अमित व मोहित और 800 मीटर दौड़ में दानिश, साहिल व उत्कर्ष क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रचना अग्रहरि, निशा पाल व रेनू सिंह और 200 मीटर दौड़ में छाया अग्रहरि, तृष्टि व सुमन सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़में निशा पाल, रचना अग्रहरि व रेनू सिंह और 800 मीटर दौड़ में अंशिका पाल, रितिका व मुस्कान क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोसर्रफ खां, शिव कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।