फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची संगम स्पेशल व जनसाधारण एक्सप्रेस

Thu, 14 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर बुधवार को ट्रेनों के विलंब और परिवर्तित मार्ग से संचालन होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल व दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल बुधवार को अपने निर्धारित समय सुबह 09:13 बजे के बजाय दोपहर 03:48 बजे गौरीगंज पहुंची, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार रात 10:56 बजे के बजाय साढ़े छह घंटे की देरी से बुधवार सुबह 05:26 बजे गौरीगंज पहुंची। इससे यात्रियों को रातभर प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
इसके अलावा वाराणसी से देहरादून के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से पहुंची। भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया गया। इससे यात्रियों को अतिरिक्त दिक्कत उठानी पड़ी। कई लोगों को यात्रा पूरी करने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। ट्रेन का मार्ग बदले जाने की जानकारी देर से मिलने पर यात्रियों में असमंजस बना रहा।
विज्ञापन

पारुल सिंह ने बताया कि बच्चों के साथ गर्मी में इंतजार करना मुश्किल हो गया। शिखा ने कहा कि बार-बार ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रामअवध ने बताया कि ट्रेन लेट होने से जरूरी काम प्रभावित हो गया। प्रिंस सिंह ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें