फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच घंटे देरी से पहुंची संगम पैसेंजर

Mon, 12 Jan 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरा और धुंध के कारण रेल संचालन प्रभावित हो रहा है। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज संगम दिशा की एकमात्र पैसेंजर ट्रेन पांच घंटे विलंब से पहुंची, जबकि आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस सात घंटे देर से आई।
विज्ञापन




सोमवार को अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी, जिससे इस ट्रेन से यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों की मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ-प्रयागराज संगम रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:13 बजे गौरीगंज पहुंचती है। रविवार को यह ट्रेन दोपहर 2:23 बजे स्टेशन पर आई। इससे माघ मेले की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को प्लेटफॉर्म पर ठंड में प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन पर मौजूद कमलादेवी ने बताया कि सुबह से इंतजार कर रहे हैं। 



आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस सुबह 5:08 बजे की जगह दोपहर 12:20 बजे पहुंची। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस लगभग दो घंटे, अमृतसर-पंजाब मेल ढाई घंटे, दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें