फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संक्रमितों के संपर्क में आए 24 लोगों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बीते बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन कोविड संक्रमित पाए गए थे। बृहस्पतिवार को रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमितों के गांव पहुंचकर उनके संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित करते हुए आसपास के घरों में सर्वे किया। संक्रमितों के संपर्क में आए 24 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से शुरू कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कुल 23 संक्रमित मिल चुके हैं। इस दौरान कोविड लाइन के अनुसार सात दिन का समय पूरा कर 15 मरीज इससे बाहर हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में कुल आठ संक्रमित हैं। सभी को होम आइसोलेट करते हुए उन्हें निशुल्क दवाएं मुहैया कराई गई हैं।
कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के लिए अलग-अलग स्थानों से लिए गए 260 सैपलों की जांच में मुसाफिरखाना के गांव सहोदरपुर निवासी 60 वर्षीय महिला तो इसी ब्लॉक के गांव अनखरा निवासी एक 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव पूरे सर्वजीत की निवासी 24 वर्षीय युवक की बुधवार को रायबरेली जिला अस्पताल में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद सीएचसी की टीम भेजकर होम आइसोलेट कराते हुए उन्हें दवा मुहैया कराई थी। बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमितों के घर पहुंची। टीम पहुंचते ही संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों को चिंहित करने का काम शुरू किया। इस दौरान संक्रमितों के संपर्क में तीनों स्थान से कुल 24 लोगों की सैंपलिंग की।
सैंपलिंग करने के बाद संक्रमित के आसपास के घरों का सर्वे कर बुखार, सर्दी व जुखाम पीड़ितों को चिंहित किया। इनमें से किसी में भी कोविड का लक्षण नहीं पाया गया। हल्का बुखार व सर्दी पीड़ितों को निशुल्क दवा मुहैया कराई गई।
सक्रिय की गईं टीमें
जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को सक्रिय रहने का निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल आने वाले ऐसे लक्षण युक्त मरीजों की तत्काल सैंपलिंग कराते हुए आशा व एएनएम से समन्वय स्थापित रखें। संक्रमित मरीजों के घर हर रोज स्वास्थ्य कर्मियों को भेजते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें