फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हिन्दी व गणित में दक्ष होंगे जूनियर स्तर के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को हिन्दी व गणित विषय में दक्ष करने के लिए 50 दिवसीय रिमीडियल शिक्षण कार्य किया जाएगा। पहले चरण में विद्यार्थियों का अधिगम स्तर पता कर कार्य पुस्तिका व अन्य विधि से पढ़ाई कराते हुए उनका ज्ञान बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित जूनियर व कंपोजिट स्कूल में कक्षा छह से आठ तक में पंजीकृत विद्यार्थियों को हिन्दी व गणित में निपुण बनाया जाएगा। 50 दिवसीय रिमीडियल शिक्षण कार्यक्रम सभी स्कूलों में संचालित किया जाएगा। कवायद सफल हो इसके लिए एससीईआरटी की ओर से शिक्षकों के उपयोगार्थ विशेष संदर्शिकाएं विकसित की गई हैं। शिक्षक संदर्शिकाओं की मदद से शैक्षिक सत्र 2023-24 में शिक्षण कार्य किया जाएगा।
पहले चरण में स्कूल में पंजीकृत विद्यार्थियों का हिन्दी एवं गणित विषयों में वास्तविक अधिगम स्तर का पता शिक्षक विभिन्न माध्यमों से करेंगे। आकलन के बाद प्रश्न माड्यूल तैयार किया जाएगा। लर्निंग आउट कम को समाप्त करने के लिए भी शिक्षक कार्य करेंगे।
विज्ञापन


एसआरजी व एआरपी स्कूल भ्रमण के समय बच्चों को विशेष विधि से शिक्षित कर उनके ज्ञान वृद्धि में सहयोग करेंगे। इतना ही नहीं संदर्शिकाओं में वर्णित शिक्षण गतिविधियों के अनुसार रिमीडियल कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
50 दिवसीय रिमीडियल शिक्षण कार्य पूरा होने के बाद कक्षा स्तरीय पाठ्यक्रम एवं पाठ्य पुस्तकों के आधार अधिगम स्तर सुधार नहीं होने पर दोबारा संचालन किया जाएगा। शिक्षण कार्य में कक्षावार सामग्रियां, पाठ्यपुस्तक, कार्य पुस्तिकाएं गतिविधियों के लिए विज्ञान एवं गणित किट का प्रयोग किया जाएगा। प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के साथ निगरानी का भी प्रबंध किया जाएगा। इस विधि से बच्चों को दक्ष करने के बाद रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा।
नियमानुसार होगा संचालन
परिषदीय स्कूल में पंजीकृत बच्चों का शैक्षिक ज्ञान बढ़ाने के लिए लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। शिक्षण कार्य बेहतर हो सके इसके लिए शिक्षकों को समय-समय पर आधुनिक शिक्षा विधि में प्रशिक्षित किया जाता है। परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले में रिडीमियल शिक्षण की तैयारी पूरी कर सभी को जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। संगीता सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें