फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची समीर इलेवन की टीम

Mon, 09 Feb 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। पूरे गुलाम हैदर गांव में आयोजित पीजीएच हैंड्रम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार रात चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। जोनल कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ला ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन



पहला मैच सोएब इलेवन और हड़गड़वा टीम के बीच खेला गया। हड़गड़वा टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए। सोएब इलेवन टीम ने मात्र पांचवें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। दूसरा मैच समीर इलेवन और भद्दौर टीम के बीच हुआ, जिसमें समीर इलेवन ने जीत दर्ज की।


तीसरा मैच धराये और पूरे काजिम अली टीम के बीच खेला गया, जिसमें पूरे काजिम अली की टीम ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल रहा, जो समीर इलेवन और पूरे काजिम अली टीम के बीच खेला गया। पूरे काजिम अली टीम ने निर्धारित छह ओवर में 47 रन बनाए।
विज्ञापन



समीर इलेवन ने दो विकेट के नुकसान पर पांच ओवर में ही मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर अलताब, मोहित गुप्ता, रवि तिवारी, सज्जन पाठक, डॉ. इकबाल, जाहिद उल्ला, मो. आतिफ, आरिफ, साबिर, एहसान उल्ला, महफूज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें