फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 16 चिकित्सकों के पद खाली, भटकते मरीज

Mon, 09 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते ओपीडी से लेकर सर्जरी तक के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। चिकित्सकों के 34 पदों के सापेक्ष कार्डियोलाॅजिस्ट, महिला रोग विशेषज्ञ सहित 16 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अभाव में मरीजों को लखनऊ संग अन्य स्थानों पर रेफर करना पड़ रहा है।


जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव मरीजों पर भारी पड़ रहा है। यहां चिकित्सा अधीक्षिका और अधीक्षक व परामर्शदाता का स्वीकृत एक-एक पद रिक्त है। वहीं स्त्रीरोग विशेषज्ञ के तीन पद के सापेक्ष मात्र एक चिकित्सक की तैनाती है, जो मेडिकल कॉलेज संबद्ध हैं। जनरल सर्जन के दो में से महज एक सर्जन ही है।
विज्ञापन




इनकी अक्सर पीएचसी और सीएचसी में सर्जरी के लिए ड्यूटी लगी रहती है। रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट के दो-दो पद में से सिर्फ एक-एक की तैनाती है। ईएमओ के छह पद सभी रिक्त है। बेहोशी के डाॅक्टर के चार पदों के सापेक्ष दो की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें