फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में सलोनी, क्विज में सुरजीत प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 सर्वोदय इंटर कॉलेज पिंडारा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज पिंडारा में शैक्षिक गोष्ठी के साथ निबंध लेखन, क्विज और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षा तैयारी संबंधी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन



निबंध प्रतियोगिता में सलोनी पांडेय प्रथम, अंतिमा दुबे द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे। क्विज में सुरजीत प्रथम, सविता द्वितीय और सलोनी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में दुर्गेश्वरी प्रथम, रुपा द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के बाद प्रधानाचार्य रवीश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन के बारे में बताया।


उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन सफलता का आधार है। परीक्षा ज्ञान के साथ धैर्य और आत्मविश्वास का भी मूल्यांकन करती है। विद्यार्थियों से कहा गया कि कठिन विषयों को समझने का प्रयास करें। समय का संतुलित उपयोग करने वाला विद्यार्थी हर परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन करता है। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अंत में विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें