फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैसों के विवाद में टावर पर चढ़ा सेल्समैन, दो घंटे बाद उतारा गया

Wed, 11 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ककवा गांव निवासी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाला शिवलाल कनौजिया सोमवार को पैसों के विवाद में गांव स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन



शिवलाल शराब की दुकान पर सेल्समैन था। दुकान के पैसों के हिसाब को लेकर उसका संचालक से विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद से नाराज होकर वह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर बैठा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया।


पुलिसकर्मी लगातार शिवलाल से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। उसकी मां भी टावर के नीचे से आवाज लगाकर उतरने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने दुकान संचालक को मौके पर बुलाया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता कराया गया। इसके बाद शिवलाल नीचे उतरने को तैयार हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। क्षेत्राधिकारी श्वेता भास्कर ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें