अमेठी सिटी। सड़क पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशाला में संरक्षित नहीं कराने पर दो एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सड़क पर लड़ रहे दो पशुओं के बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत की गई, जिसके लिए दोनों पशुओं को संरक्षित कराने के निर्देश विकास खंड भेटुआ के एडीओ गुलाब को दिया गया।
सड़क पर पशुओं का झुंड मिलने पर शिकायत की गई, जिसमें विकास खंड जामो के एडीओ मनोज चौधरी को निर्देशित किया गया, जिसमें त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। डीपीआरओ ने बताया कि इसके चलते दोनों अधिकारियों का तीन सितंबर का वेतन रोक दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि अधिकारियों को प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देश का त्वरित अनुपालन करना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद