सिंहपुर (अमेठी)। स्थानीय कंपोजिट विद्यालय गोयन में खंड शिक्षा अधिकारी तिलोई द्वारा किये गये निरीक्षण आख्या पर बीएसए ने कड़ा रूख अख्तियार किया है।
बीएसए ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। क्षेत्र के गांव गोयन के एक व्यक्ति ने विद्यालय में एमडीएम योजना में अनियमितता के साथ अन्य आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले में बीएसए संजय तिवारी ने तिलोई के बीईओ राम किशुन कश्यप को विद्यालय की जांच सौंपी थी।
बीईओ की जांच में 125 के सापेक्ष 109 छात्र उपस्थित पाये गये थे। कक्षा-एक व तीन की छात्र उपस्थित पंजिका में हाजिरी दर्ज नहीं की गई थी। शिक्षक डायरी 12 अगस्त से अपूर्ण थी , साथ ही कई गड़बड़ियां मिली थीं। इसी मामले में आख्या बीएसए को दी गई थी। बीएसए ने विद्यालय के समस्त स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद