गैर सनातनियों का प्रवेश लगे रोक
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित हो। गैर सनातनी लोग जिस तरीके से धर्म के प्रति अपशब्द प्रयोग करते हैं और धर्म के खिलाफ बोलते हैं ऐसे में गैर सनातनियों का प्रवेश भी पूरी तरीके से प्रतिबंधित होना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश
... ऐसे लोगों को प्रयागराज आने की आवश्यकता नहीं
हिंदू पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने कहा कि महाकुंभ 2025 लगने जा रहा है। ऐसे में गैर सनातनियों के ना आने का हम समर्थन करते हैं।इसके साथ ही अखाड़ा परिषद का जो बयान है उसका भी हम समर्थन करते। उन्होंने कहा कि जब गैर सनातनी भारत को नहीं मानते गंगा को नहीं मानते मेरे देवी-देवताओं को नहीं मानते, धर्म को नहीं मानते और मेरे मठ मंदिरों में रहकर अपशिष्ट पदार्थ का प्रयोग करते हैं, तो ऐसे लोगों को प्रयागराज आने की कोई आवश्यकता नहीं।
यह भी पढ़ेंः- छठ पर्व: यूपी, बिहार वालों के लिए खुशखबरी, 243 स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें; देखें ट्रेन नंबर व रूट चार्ट
उन्होंने कहा कि जब मक्का सिर्फ मुसलमान का है तो प्रयागराज हम सनातनियों का है वहां सिर्फ सनातनियों को ही इजाजत मिलनी चाहिए।सनातनियों को ही दुकान मिलनी चाहिए।सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए कि वहां का हर व्यक्ति सनातनी हो हिंदू हो वह मां गंगा को माने राम को माने और सनातन धर्म को माने और मां गंगा में डुबकी लगाई यही हमारी मांग है।