डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में विजेता टीम के साथ मौजूद आयोजक व अन्य। स्त्रोत : विभाग
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने मेरठ को 33-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर की टीमें मैदान में उतरीं और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीसरे दिन पहले मैच में सहारनपुर ने 30-11 से अयोध्या को हराया। मुरादाबाद ने छात्रावास अमेठी को 35-09 से शिकस्त दी। मेरठ ने बस्ती को 39-22 से मात दी, आगरा ने वाराणसी को 41-25 से हराया। जिसके बाद पहले सेमीफाइनल में सहारनपुर ने 40-21 से मुरादाबाद को हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने 32-19 से वाराणसी को हराया। जिसके बाद सहारनपुर की टीम 33-17 से मेरठ को हराकर इस प्रतियोगिता की विजेता रही। प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, महासचिव कबड्डी एसोसिएशन राजेश कुमार, जितेंद नागर,आब्जर्वर पूनमलता, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मो. मोसर्रफ खां आदि मौजूद रहे।