राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्त्रोत :
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिता में बच्चों ने अध्ययन कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषय समझ बढ़ाना और परीक्षा से जुड़ी उपयोगी दिशा देना रहा।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साधना सरोज पहले स्थान पर रहीं। ज्योति यादव दूसरे और अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में खुशबू विश्वकर्मा ने बाजी मारी। सलोनी गुप्ता दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में शालिनी गुप्ता, खुशबू यादव और सलोनी गुप्ता क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
गोष्ठी के दौरान प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय ने बच्चों से कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मअनुशासन से बेहतर परिणाम संभव हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में ज्ञान के साथ धैर्य और आत्मविश्वास भी महत्वपूर्ण हैं। कठिन विषयों को समझने का निरंतर अभ्यास प्रगति का मार्ग बनता है। इस मौके पर शिक्षक राहुल राव गौतम, मनीष ओझा, विकास तिवारी और जितेंद्र मौजूद रहे।