फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वापस नहीं मिल रहे फाॅर्म, बीएलओ परेशान

Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में एसआईआर फार्म संकलित करते बीएलओ। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एसआईआर फाॅर्म को लेकर अब बीएलओ की समस्या बढ़ रही है। मतदाताओं को वितरित किए गए फाॅर्म बीएलओ को वापस नहीं मिल पा रहे हैं। फाॅर्म मांगने के लिए बीएलओ मतदाता के घर पहुंचते हैं तो लोग कहते हैं कि फाॅर्म अभी भरा नहीं है। कई घरों में लोग ही नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में बीएलओ को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



गांव-गांव जाने वाले बीएलओ के आगे एक बड़ी समस्या आ रही हैं। गौरीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में 338, 339, 340 और 341 नंबर बूथ हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बूथ संख्या 338 के बीएलओ कामता प्रसाद ने बताया कि 1227 मतदाता हैं। 1038 फॉर्म मिले हैं, जो वितरित कर दिए गए हैं। कहा कि कुछ फॉर्म बाद में प्रिंट होकर दिए जाने की बात कही गई है। करीब 950 फॉर्म संकलित हो गए हैं। कई बहुओं के फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है।


इसके अलावा शहर होने के कारण मतदाता सूची में दर्ज ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। बूथ संख्या 339 की बीएलओ ने बताया कि 1138 मतदाता हैं। 1038 फॉर्म मिले थे, जिसे बांट दिया गया है। 780 मतदाताओं के फॉर्म संकलित हो गए है। करीब 80-90 मतदाता ऐसे हैं, जो खोजे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर लगभग एक बजे बूथ पर मिली गौरीगंज निवासी शकुंतला ने बताया कि उनका सूची में नाम नही है। फाॅर्म भी नहीं मिला है। बीएलओ के पास आए हैं। कटरा निवासी मीनबाबू ने बताया कि घर में दो लोग हैं। यहां पर जानकारी मिली कि अभी फॉर्म नहीं आया है। नगरवा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी का फॉर्म नहीं आया है।



बीएलओ से मिलकर भरें फॉर्म
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि बीएलओ गांव-गांव पहुंचकर फॉर्म संकलित कर रहे हैं। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिन मतदाताओं को फॉर्म नहीं मिले हैं, वह बीएलओ व संबंधित एसडीएम से मिलें और फॉर्म भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें