फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में सचिन, रंगोली में स्नेहा प्रथम

Fri, 05 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को श्री निषाद राज इंटर कॉलेज किटियावा में शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध में सचिन और रंगाेली में स्नेहा को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी से संबंधित मार्गदर्शन देकर की। उन्होंने बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए समय प्रबंधन, अध्ययन की तकनीक और परीक्षा पद्धति पर उपयोगी सुझाव दिए। विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर अपनी शंकाएं दूर कीं। गोष्ठी के बाद निबंध और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। निबंध प्रतियोगिता में काजल कश्यप द्वितीय और पूजा प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में बिट्टन को दूसरा और मैफिश बानो को तीसरा स्थान मिला।



प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामशंकर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें