फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरोग्य मेले में 670 की हुई आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन

मेले में नामित चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा व परामर्श दिया तो शासन के निर्देश पर सर्दी जुखाम से पीड़ित 670 लोगों का आरटीपीसीआर विधि से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया।
ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के साथ कोविड नियंत्रण के लिए महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी कर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेला आयोजित कर आरटीपीसीआर विधि से सैंपल एकत्र करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

महानिदेशक के निर्देश पर रविवार को भी जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में मरीजों को देखने व उन्हें परामर्श के साथ दवा देने के लिए 92 चिकित्सक व 448 पैरा मेडिकल स्टाफ लगाया गया था।
मेले के लिए नामित चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को चिह्नित करते हुए उनकी स्क्रीनिंग एवं यथोचित स्तर पर संदर्भन एवं फॉलोअप के साथ चिकित्सीय परामर्श के अलावा दवा दी। इस दौरान गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
मेले में 670 संभावित संक्रमितों की आरटीपीसीआर विधि से कोविड सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। मेले में लोगों को कोविड से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन तथा अन्य बचाव विधि विस्तार से बताई।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि मेले में संकलित कोविड की रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमितों की निगरानी व उपचार की व्यवस्था करते हुए 45 वर्ष के ऊपर के लोगों का अभियान में टीकाकरण कर जिले में कोविड संक्रमण को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पीएचसी पर आयोजित हुआ मेला
सीएमओ ने बताया कि भटगवां, सैंठा, जेठू मवई, हरदो, नंदमहर, दखिनवारा, अड़ारू, गोसाईंगंज, विश्ेाषरगंज, भेटुआ, शिवगंज, मड़ेरिका, अमेयमाफी, रामगंज, चंडेरिया, कस्थुनी, नेवादा, थौरी, रानीगंज, सरेसर, सत्थिन, महोना, अलाईपुर, शाहमऊ, ओदारी, जायस, राजा फत्तेपुर, इन्हौना, फूला, सातन का पुरवा पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें