फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर तीन व्यक्ति से 75 हजार की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। निर्वाचन के दौरान जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीएम ने जमानत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर मुसाफिरखाना एसडीएम ने तीन अपराधियों से 75 हजार रुपये की वसूली के लिए शनिवार को आरसी जारी की है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए डीएम अरुण कुमार ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
अपराधियों पर कार्रवाई हो सके व जिले में कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए डीएम ने सभी एसडीएम को दस-दस अपराधियों तथा लोकशांति व कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनसे बंधपत्र हस्ताक्षरित कराने व बंधपत्र का उल्लंघन करने वालों से भू-राजस्व वसूली करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।
डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम मुसाफिरखाना सुनील त्रिवेदी ने शांतिभंग में पाबंद होने के बाद जमानत नियम तोड़ने पर जगदीशपुर थाने के देवकली पश्चिम निवासी सुखलाल, ब्रजपाल तथा बढ़ौली निवासी हरिश्चंद्र को जमानत नियम तोड़ने पर 25-25 हजार रुपये की आरसी जारी की है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अपराधियों पर शुरू हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने बताया कि जिले में चुनाव के दौरान लोकशांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें