फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में शुरू हुआ आरटीपीसीआर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से वर्चुअल विधि से 10 अन्य जिलों के साथ अमेठी के आरटीपीआर लैब का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लैब शुरू होने से कोरोना की जांच के लिए अब जिले में एकत्र सैंपलों को लखनऊ नहीं भेजना पड़ेगा। एक दिन में दो हजार सैंपलों की जांच जिला अस्पताल में हो सकेगी। रिपोर्ट भी 24 घंटे के भीतर लोगों को मिल जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए अभी तक लखनऊ भेजा जाता था। जांच रिपोर्ट भी करीब 72 घंटे में मिल पाती थी। पिछले दिनों शासन की ओर से जिले में आरटीपीसीआर जांच लैब की स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग की ओर से जिला अस्पताल परिसर में मशीन लगाई गई। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल विधि से अमेठी समेत प्रदेश के 11 जिलों में आरटीपीसीआर लैब का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला अस्पताल में स्थित लैब में डीएम अरुण कुमार, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय, लैब प्रभारी डॉ. पीतांबर कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रति दिन दो हजार सैंपल की होगी जांच
सीएमओ ने बताया कि जिले में आरटीपीसीआर लैब संचालित होने से अब रिपोर्ट जल्द मिल सकेंगी। लैब में प्रतिदिन दो हजार सैंपलों की जांच की जा सकगी। सीएमओ के मुताबिक लैब को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए डॉ. पीतांबर कनौजिया को प्रभारी नामित किया गया है। इसके साथ ही दो नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, चार लैब टेक्निशियन तथा दो डाटा इंट्री ऑपरेटर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें