गौरीगंज(अमेठी)। एक जनवरी से 31 जुलाई तक 489 साइबर ठगी के शिकार लोगों ने केस दर्ज कराए हैं। केस दर्ज करने के बाद साइबर टीम की तत्परता से 9,83,990 रुपये वापस कराए गए।
साइबर सेल के प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि 9,83,990 रुपये वापस कराये गये हैं। विभिन्न मामलों में 1512281.95 रुपये फ्रीज कराए गए है। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि साइबर ठगों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
भूलकर भी किसी को ओटीपी या पिन नंबर न बताएं। यदि किसी के साथ ठगी की घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। जिले में ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए साइबर सेल का गठन किया गया है। संवाद