फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नर्सिंग कॉलेज के निर्माण में खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये

Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अब छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेजों में मोटी फीस नहीं चुकानी होगी। जिले के तिलोई में 7.5 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज व छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। तिलोई के पूरे गोबरे गांव में मेडिकल कॉलेज परिसर में डेढ़ एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य किया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व अन्य सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स करना आसान हो जाएगा। राजकीय कॉलेज होने के चलते छात्र-छात्राओं को मोटी फीस भी नहीं चुकानी होगी। करीब 10 माह पहले ही शासन से मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए जमीन खोजी जा रही थी। अब जाकर जमीन व बजट दोनों स्वीकृत हो गया है। सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि डेढ़ एकड़ जमीन में 7.5 करोड़ से कार्य होना है। जिसके लिए छह माह का समय निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें