फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में

Sun, 17 Mar 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए लोगों को सम्मानित करतीं स्मृति
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने शनिवार को एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि जो अपने कार्यकर्ता का नहीं हुआ, वायनाड जाकर अमेठी की जनता को अपमानित करता है। दुख की घड़ी में उनके साथ छोड़ देता है। ये बातें शनिवार को अमेठी के विशेश्रगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

कहा कि अमेठी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आए सम्राट साइकिल के किसानों के साथ न्याय नहीं किया। गौरीगंज स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय नहीं गए। अपने कार्यकर्ताओं को पहचानते नहीं है, जिसका सेनापति ही खुद गायब है। कहा कि वर्ष 2014 में मुझे भी हार मिली थी लेकिन हमने अमेठी की जनता का साथ नहीं छोड़ा और न ही कभी अपमान किया।
राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में 5 साल बनाम 50 साल का फर्क दिख रहा है। कहा कि जब 5 वर्षों में इतना विकास कार्य हो सकता है तो 50 वर्षों में क्यों नहीं हुआ। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में चुनाव हारने के बाद लगातार जनता के बीच में रही लेकिन 2019 में चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी नहीं लौटे। कोरोना के संकट काल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं आए और जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। उन्होंने सरकार की नीतियों का बखान किया।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी
- लोकसभा चुनाव के पूर्व अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश्वर सिंह ,बाजार शुकुल के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख दद्दन सिंह समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें