फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुकान से 39,500 रुपये व सामान चोरी

Wed, 29 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के मिसरौली बाजार में दुकान के दीवार की कटी सेंध। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
संग्रामपुर। मिसरौली बाजार में अमेठी-प्रतापगढ़ हाईवे किनारे स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने किराना दुकान में सेंध लगाकर चोर 39,500 रुपये और हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन



ठेंगहा निवासी एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिसरौली व ठेंगहा बाजार के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश बरनवाल की मिसरौली बाजार में किराने की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगी मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।


उन्होंने बताया कि चोर अमूल दूध के तीन डिब्बे, गुटखा, नहाने के साबुन, टूथपेस्ट समेत अन्य सामान उठा ले गए। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज के लिए रखे 11,000 रुपये, 20,000 रुपये और कारोबार की 8,500 रुपये की राशि भी चोरी कर ली। कुल 39,500 रुपये की नकदी के साथ हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दुकान में तीसरी बार हुई चोरी

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि पिछले करीब छह वर्षों में उनकी दुकान में यह तीसरी चोरी है। पहली घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वर्ष 2024 में शटर तोड़कर हुई चोरी में पुलिस ने सामान बरामद कर आरोपी को जेल भेजा था। अब तीसरी बार चोरी होने से व्यापारी परेशान हैं।





बैंक के सामने हुई घटना
व्यापारी ने बताया कि दुकान के ठीक सामने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है, जहां रात 10 से सुबह चार बजे तक पुलिस की ड्यूटी रहती है। सुबह साढ़े पांच बजे वह दुकान खोलने पहुंच गए, इसके बावजूद चोरी की घटना हो गई। इससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें