गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित हुआ। अभियान के दौरान मोटर अधिनियम का पालन नहीं करने पर 182 वाहन स्वामियों का ई-चालान करते हुए एक लाख 53 हजार 900 रुपये तो मास्क का प्रयोग नहीं करने पर 292 लोगों से 35,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान लॉकडाउन नियम तोड़ने पर 22 लोगों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला। एसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।