फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह पूर्वक मनाया गया ईद-उल-अजहा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मुस्लिम समुदाय का खास त्योहार बकरीद शनिवार को जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। लोगों ने घर में ही नमाज अदा करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देश में अमन-चैन की दुआ मांगते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। नगर में भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए डीएम व एसपी पूरे दिन भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान रमजान माह के बाद मुस्लिम संप्रदाय का खास त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कोरोना संक्रमण से बचने तथा जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार लोगों ने घर में ही निर्धारित समय पर नमाज अदा की। इसके बाद घर में ही कोरोना से बचाव की दुआ मांगते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। इस बार लोगों के घर जाकर बधाई देने व लजीज पकवान खाने से लोग बचते नजर आए।
त्योहार पर कहीं भी भीड़ न जुटे तथा कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे के साथ ईदगाह के पास सुरक्षा के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। स्वयं डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह भी पूरे दिन भम्रणशील रहकर निगरानी में जुटे रहे। इस दौरान डीएम व एसपी के साथ पुलिस कर्मी लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के तहत त्योहार मनाने की अपील करते रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसपी ने बताया कि पूरे जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें