फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कादूनाला-थौरी मार्ग पर पुल निर्माण के लिए बदला रूट

Tue, 13 Feb 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कादूनाला-थौरी मार्ग पर संकरे व क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण होगा। निर्माण कार्य बुधवार से शुरू होगा। इसे समय से पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एसपी को पत्र भेज मार्ग परिवर्तित कराने का सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्मित (9.15 किमी) कादूनाला-थौरी मार्ग का पुनर्निर्माण तीन करोड़ 45 लाख 61 हजार रुपये से हुआ है। इसी मार्ग के एक किलोमीटर पर स्थित संकरे व क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण की शासन द्वारा स्वीकृत मिली है। पुल के दोनों ओर वन विभाग का संरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण डायवर्जन किए बिना निर्माण कराया जाना संभव नहीं है।
ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के पास से लेकर ग्राम नेवादा के पास तक कार्य के दौरान यातायात प्रतिबंधित कर मार्ग परिवर्तित करने की मांग एसपी से की है। लोक निर्माण विभाग की ओर 14 फरवरी से निर्माण शुरू होने की बात कहते हुए एसपी से सहयोग मांगा गया है। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। समय से मानक के अनुसार पुल निर्माण होने के बाद आवागमन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट
मुसाफिरखाना-थौरी आवागमन करने वाले वाहनों को मुसाफिरखाना से दादरा रोड होते हुए पलिया-पूरे पहलवान चौराहा गौतमपुर-गाजनपुर दुवरिया होते हुए नेवादा से दाहिने मुड़कर काढूनाला थौरी मार्ग से थौरी जाने के लिए परिवर्तित करने को कहा है। इसी तरह मुसाफिरखाना से थौरी जाने वाले वाहनों को वारिशगंज-रानीगंज होते हुए थौरी जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें