फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीसीएस परीक्षा केंद्र पर सात बजे पहुंचेंगे कक्ष निरीक्षक

Fri, 20 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कक्ष निरीक्षकों को सख्त ताकीद किया गया कि सुबह सात बजे तक वह परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्राप्त कर लें। परीक्षा केंद्र पर सभी नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सहयोग करें।
विज्ञापन




जिले में बृहस्पतिवार को तय 12 परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में दोपहर साढ़े 12 बजे तो इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में दोपहर एक बजे से प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस दौरान उन्हें परीक्षा के नियमों से भी अवगत कराया गया। कोई भी परीक्षार्थी या कर्मचारी मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं करेगा।


परीक्षार्थियों को उनकी तय सीट पर ही बैठाना होगा। इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि कोई भी अभ्यर्थी किसी अन्य सीट पर बैठने नहीं पाए। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. डीपी मिश्र ने कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी के अनुसार परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन




22 कक्ष निरीक्षकों ने मांगी परीक्षा देने की अनुमति
जिले में पीसीएस परीक्षा के लिए करीब 350 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें से लगभग सभी केंद्रों से कुछ शिक्षक खुद ही पीसीएस की तैयारी में लगे हुए हैं, जिनकी ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के बतौर लगा दी गई है। फिलहाल प्रवेश पत्र दिखाने पर उन्हें परीक्षा ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी के अनुसार मांग पर करीब 22 शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए मुक्त किया गया है। उनके स्थान पर नए शिक्षकों को ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें