फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द अमेठी आएंगे राहुल गांधी

Thu, 19 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली के 10 जनपथ स्थित आवास पर बृहस्पतिवार की शाम जिले से गए कांग्रेसियों ने रायबरेली सांसद राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के साथ मौजूद केएल शर्मा से मुलाकात की। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं से करीब 100 लोगों ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात की। सभी ने प्रियंका गांधी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने विधानसभावार कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना। बताया कि राहुल गांधी ने जल्द अमेठी आने को कहा है। राहुल और प्रियंका गांधी ने अमेठी की जनता को बधाई दी है। कहा कि आप सभी जनता की आवाज बनकर हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहें।


इसके साथ ही सांसद केएल शर्मा के साथ मिलकर अमेठी की जनता के विकास के लिए हमेशा कार्य करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, आशीष शुक्ल, फतेह बहादुर, राधेश्याम धोबी, अर्जुन पासी, देव मणि तिवारी, राजीव सिंह, मुन्ना सिंह त्रिशुंडी, देवेंद्र सिंह, हरिचरन यादव, मोहम्मद मतीन, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें