फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गड़बड़ी सॉफ्टवेयर की, सजा झेल रहे रोडवेज कर्मचारी

Wed, 24 Apr 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गलती किसी और की सजा किसी और को यह कहावत रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों पर चरितार्थ होती दिख रही है। ड्यूटी स्लिप सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने से कम्प्यूटराइज्ड ड्यूटी स्लिप कम काटे जाने पर रीजनल ऑफिस की ओर से बिना स्पष्टीकरण के एआरएम सहित चार लोगों का वेतन रोक दिया गया, ऐसे में अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं।
विज्ञापन

रोडवेज परिवहन निगम की ओर से एक निजी कंपनी को कंप्यूटराइज ड्यूटी स्लिप काटने का ठेका दिया है। रोडवेज कर्मियों की माने तो कम से कम 90 फीसदी ड्यूटी स्लिप कंप्यूटराइज्ड कटनी चाहिए। बस स्टेशन पर आउटसोर्सिंग के तहत एक कर्मी की कंप्यूटराइज्ड ड्यूटी स्लिप काटने के लिए तैनाती की गई है। अगर स्लिप नहीं निकलती तो उसे मैन्युअल काटकर चालक परिचालकों को दी जाती है।
रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार बीते 22 फरवरी से 8 मार्च तक ड्यूटी स्लिप काटने वाले सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने से ड्यूटी स्लिप कंप्यूटराइज्ड काटने में समस्या आई तो उसे मैन्युअल काटा गया। ऐसे में कंप्यूटराइज्ड ड्यूटी स्लिप का औसत 77 से 78 फीसदी ही रहा। रीजनल ऑफिस अयोध्या की ओर से ड्यूटी स्लिप कंप्यूटराइज्ड का औसत घटने पर बगैर नोटिस के अप्रैल माह में मार्च माह का आने वाला वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बस स्टेशन इंचार्ज, दो संचालन प्रभारी का वेतन रोक दिया गया। करीब एक सप्ताह बाद बगैर किसी स्पष्टीकरण आदि के 80 फीसदी वेतन दे दिया गया और 20 फीसदी वेतन अभी भी रुका हुआ है। कर्मचारी का कहना है कि सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी के कारण यह हुआ है। कोई स्पष्टीकरण आदि नहीं मांगा गया और कार्रवाई कर दी गई।
इधर, रिजनल कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि मुख्यालय का निर्देश है कि 90 प्रतिशत से कम ड्यूटी स्लिप कटने पर वेतन काटा जाएगा। नियमानुसार कर्मियों का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें