फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगे चल रहे ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 27 यात्री घायल; छह मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 30 Aug 2026 09:55 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आधी रात को हादसा हो गया। यहां आजमगढ़ से लखनऊ जा रही बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 27 यात्री घायल हो गए। छह को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में बस चालक समेत 27 यात्री घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। छह गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज, तिलोई रेफर किया गया है। 16 घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जबकि, 11 यात्रियों को मामूली चोट होने पर दवा देकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


हादसा रात करीब 1:30 बजे बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 56.7 के पास हुआ। आजमगढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ये लोग हुए घायल

घायलों में बस चालक संजय सिंह (56) निवासी रामपुर, आजमगढ़, जगदंबा गुप्ता (35), उनकी पत्नी विनीता गुप्ता (32), जयप्रकाश (35) निवासी शिवपुर, बृजेश राय (49), काशीनाथ यादव (35), सीमा अस्थाना (42) निवासी हरदोई, किशन कुमार (29) निवासी चुल्लूपार, गोरखपुर, श्वेता पांडे (46) निवासी अलीगंज, लखनऊ, कार्तिक राजभर (25) समेत अन्य यात्री शामिल हैं। संजय सिंह, जयप्रकाश, बृजेश राय, सीमा अस्थाना, श्वेता पांडे और कार्तिक राजभर को तिलोई रेफर किया गया।

झपकी आने से हादसा होने का आरोप

यात्री दिलशाद ने बताया कि वह हादसे के समय जाग रहे थे। चालक को झपकी आने से बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कई यात्री सो रहे थे। घायल आफरीन बानो की रविवार सुबह 9:15 बजे लखनऊ से सऊदी अरब की उड़ान थी। वह पहली बार पति मोहम्मद हुसैन के पास जा रही थीं। सिर में हल्की चोट के बाद वह बार-बार पूछ रही थीं कि वह अपने पति के पास पहुंच पाएंगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें