फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांसद केएल शर्मा दो दिन अमेठी के दौरे पर

Sun, 30 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सांसद किशोरी लाल शर्मा 30 और 31 अगस्त को अमेठी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन


30 अगस्त को सांसद गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित राजीव गांधी विषयक प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर की बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। 31 अगस्त को सांसद गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।


इसके बाद जनपद के अधिवक्ताओं के लिए आरसीसी शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र के नसीराबाद और छतोह में सांसद निधि से निर्मित आठ इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने दी। सांसद के अमेठी दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें