फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओवरटेक करने में ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 10 जख्मी

Tue, 25 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बाराबंकी के सुबेहा के पास सोमवार सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में परिवहन निगम की बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में परिचालक सहित 10 लोग घायल हो गए। चार घायलों को सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने दवा देकर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन



कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रहने वाले घायल प्रशांत कुमार व शनि राठौर ने बताया कि वह दोनों अंबेडकरनगर डिपो में परिचालक पद पर तैनात हैं। ड्यूटी के बाद वे अंबेडकरनगर जा रहे थे। प्रशांत ने बताया कि सोमवार सुबह बस चालक पानी पीते समय एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में परिचालक सहित 10 लोग घायल हो गए।


बस सवार घायल इंदुमती ने बताया कि बेटे दिव्यांशु चौधरी संग बलिया डिपो की बस से लखनऊ से आजमगढ़ मायके जा रहे थी। हादसे में दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे में घायलों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी पर फोर्स संग मौके पर गए थे। उपचार के बाद घायलों की तबीयत सही होने पर डॉक्टर के परामर्श पर उन्हें घर भेजा गया है। बताया कि परिचालक सहित छह सवारियों को हैदरगढ़ अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित अगर किसी प्रकार की मदद चाहेंगे तो बाराबंकी पुलिस से बात कर मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें