फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोडवेज बस बनी आग का गोला

Mon, 08 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। इन्हौना-रायबरेली मार्ग स्थित सीएचसी सिंहपुर के पास सोमवार को रायबरेली डिपो की बस के इंजन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग लगते ही बस में मौजूद चालक व परिचालक तथा पांच यात्री आनन-फानन नीचे उतर आए। बस के यात्रियों को बाद में दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

रायबरेली डिपो की एक बस महराजगंज, सेमरौता, अहोरवा भवानी, इन्हौना, महाराजगंज व बछरावा होते हुए दिल्ली तक संचालित होती है। सोमवार को चालक देवीबख्श सिंह व परिचालक सुभाष अवस्थी बस को लेकर निकले थे। बस पर पांच सवारी मौजूद थीं।

बस रायबरेली-इन्हौना मार्ग पर सीएचसी सिंहपुर के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देख यात्री व परिचालक बस से नीचे उतर आए और सूचना पुलिस व दमकल को देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन

सूचना के बाद मोहनगंज व जगदीशपुर से पहुंचे फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग पर जब तक काबू पाया जाता पूरी तरह जलकर राख हो गई। इधर, एसओ शिवरतनगंज अमरेंद्र सिंह ने दूसरे साधन से यात्रियों को गंतव्य को रवाना कर मामले की सूचना परिवहन निगम के अफसरों को दी।
खाली पड़ी थी फायर किट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में दो फायर किट थी लेकिन उसमें गैस नहीं थी। फायर किट में गैस होती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। चालक देवीबख्श सिंह ने बताया कि आग से सिर्फ बस जली है कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें