फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कृषि विभाग 22 मई से न्याय पंचायत स्तर पर लगाएगा कैंप

Mon, 08 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को देखते हुए राजकीय कृषि बीज भंडार सिंहपुर द्वारा आगामी 22 मई से न्याय पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में किसानों की समस्याओं का समाधान कर उनका केवाईसी व रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सिंहपुर राजकीय कृषि बीज भंडार द्वारा किसानों की सुविधा को देखते हुए क्षेत्र में आगामी 22 मई से 30 मई तक न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जिन किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं प्राप्त हो रही है उसकी जांच कर उनके खातों में सुधार किया जाएगा। जिनके आधार कार्ड की फीडिंग नहीं हुई है, उनकी फीडिंग कर ई-केवाईसी का काम पूरा किया जाएगा। जिन किसानों का राजकीय बीज भंडार पर रजिस्ट्रेशन नहीं है उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।
राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि अधिकांश क्षेत्र के किसानों का केंद्र पर रजिस्ट्रेशन नहीं है जिससे उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ नहीं प्राप्त हो रहे हैं उनकी सुविधा के लिए इस कैंप का आयोजन किया जाना है। किसान धान की विभिन्न प्रजातियों का बीज केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

यहां लगेंगे कैंप
सिंहपुर की दस न्याय पंचायतों में कैंप लगना है। जहां कैंप लगना है उनमें खारा, इन्हौना, पन्हौना, कुकहा रामपुर, राजा फत्तेपुर, मत्तेपुर, रामपुर पंवारा, फूला, चिलौली व जैतपुर में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें