अमेठी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान शनिवार को कस्बा स्थित जीजीआईसी में सड़क सुरक्षा पर निबंध व चित्रकला प्रातियोगिता आयोजित हुई। निबंध प्रतियोगिता में श्रेया, रोशनी वर्मा और जान्हवी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं तो चित्रकला प्रतियोगिता में मधु मौर्य, महक शर्मा और शिवानी मौर्य ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। परिणाम घोषित करने के बाद प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शुक्ल समेत कई लोग मौजूद रहे।