अमेठी। भादर ब्लॉक के भोजपुर गांव में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला पीपरपुर और लहना टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पीपरपुर की टीम ने पहले फील्डिंग की। लहना की टीम ने 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीपरपुर की टीम ने मैच जीत लिया।