फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीनियर ग्रुप में ऋषभ मिश्रा और प्रतीक्षा अव्वल

Sun, 10 Mar 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। सैनिक स्कूल रामगंज कौहार में शनिवार को इंटर-हाउस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सभी हाउस के कैडेटों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इंटर-हाउस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप बालक में ऋषभ मिश्रा, लक्की मिश्रा व लक्की कुमार तो बालिका वर्ग में प्रतीक्षा, अंशिका मिश्रा व मयूरी भुहन क्रमश पहले दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता प्रतिभागी रहे।
विज्ञापन

जबकि जूनियर ग्रुप बालक में हर्ष कुमार, विवेक साहू व अंशू यादव तो बालिका वर्ग में भाग्य श्री, श्रेयश्री तथा लाली क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान की विजेता प्रतिभागी रहे। अंतर सदन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में नौशेरा हाउस 1026 अंक प्राप्त कर पहले, तो हाजीपीर हाउस 923 पाकर दूसरे, कोहिमा हाउस 918 अंक पाकर तीसरे तथा जोजिला हाउस 900 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहा।
प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल गीता महाडीक ने कहा कि गति और सहनशक्ति दोनों का परीक्षण करने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन की गई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता ने कैडेटों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए एपीटीसी स्टाफ और कार्यक्रम प्रभारी हवलदार शिवाजी पाटिल को बधाई दी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ नेहरा, रज्जन आर्या, पुनीत सेन सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें