फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच करोड़ से गौरीगंज की 17 सड़कों की होगी मरम्मत

Sun, 10 Mar 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जर्जर सड़कों से आवागमन में हो रही परेशानी से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की 17 सड़कों के मरम्मत प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान करते हुए पांच करोड़ रुपये जारी किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण के एक्सईएन शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बेहद जर्जर हो चुके काजी पट्टी चौराहे से मनीपुर दुर्गन भवानी होते हुए मनीपुर चौराहे से पंडरी तक के 9.135 किमी मार्ग का दो करोड़ 29 लाख 97 हजार रुपये से नवीनीकरण किया जाएगा। परसोइया गांव के मजरे डरबन का पुरवा संपर्क मार्ग का 43.52 लाख की लागत से नवीनीकरण होगा। 99.88 लाख की लागत गरथोलिया दरपीपुर जंगल टिकरी मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा।
बताया कि पूरे चितई संपर्क मार्ग का 4.4 लाख से नवीनीकरण किया जाएगा, 8.44 लाख की लागत से वर्रा संपर्क मार्ग, 6.84 लाख की लागत से भीखीपुर संपर्क मार्ग, नोहरेपुर संपर्क मार्ग 4.65 लाख की लागत से, 13.07 लाख लागत से सोरांव संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। राजापुर कौहार संपर्क मार्ग का नवीनीकरण 4.77 लाख से कराया जाएगा। 6.36 लाख की लागत से पूरे सुपरी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। 29.46 लाख की लागत से जलामा संपर्क मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। 28.12 लाख की लागत से जोदईपुर संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें