फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुखार के मरीज बढ़े, ओपीडी में लगी कतार

Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। बुधवार दोपहर 12:20 बजे तक मरीज डॉक्टरों को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। चिकित्सक जांच के बाद दवाएं लिखने के साथ जरूरी सावधानियां भी बता रहे थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार को करीब 1080 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 460 बुखार, 120 खांसी और 70 जुकाम से पीड़ित रहे। हड्डी रोग समेत अन्य बीमारियों के मरीज भी पहुंचे। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय और डॉ. अमित यादव ने मरीजों का उपचार किया।

गौरीगंज निवासी रामलाल ने बताया कि उन्हें दो दिन से बुखार है। अमेठी निवासी सीमा ने बताया कि सर्दी-जुकाम और सिरदर्द से परेशान हैं। जामों निवासी राजेश ने कई दिनों से खांसी आने की बात कही। वहीं, मुसाफिरखाना निवासी सुनीता कमजोरी और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान सेहत के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी, खांसी या बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। पर्याप्त पानी पीएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। बुखार लगातार बना रहने या परेशानी बढ़ने पर अस्पताल में उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें