अमेठी सिटी। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया। कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक विलोपन, सूची प्रिंट, बीएलओ और पर्यवेक्षकों का कार्यक्षेत्र निर्धारण, प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी वितरण जैसी प्रक्रिया पूरी हुई। 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ ने घर-घर सर्वे किया और एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ते हुए हस्तलिखित सूची तैयार की। इसी अवधि में ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त हुए जिनकी जांच 23 से 29 सितंबर तक हुई। 30 सितंबर से 13 अक्तूबर तक परिवर्धन, संशोधन और विलोपन संबंधी सूची कार्यालय में जमा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान के अनुसार 14 अक्तूबर से 10 दिसंबर तक सूची का कम्प्यूटरीकरण चलेगा। 11 से 22 दिसंबर तक मतदान केंद्र क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता डाउनलोडिंग तथा फोटो प्रतियों से जुड़े कार्य संचालित होंगे। अनंतिम सूची 23 दिसंबर को जारी होगी। निरीक्षण व दावे–आपत्तियां 24 से 30 दिसंबर तक ली जाएंगी। निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक होगा। सात से 12 जनवरी तक पाण्डुलिपियां तैयार होंगी। 13 से 29 जनवरी तक पूरक सूची शामिल होगी। 30 जनवरी से पांच फरवरी तक क्रमांकन व फोटो प्रतियों का कार्य पूरा कर छह फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी।