फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आई मोपेड, सेवानिवृत्त कर्मी की जान गई

Sat, 28 Mar 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कल्याणपुर-पीपरपुर मार्ग पर पीपरपुर के रेवड़ा गांव में जल जीवन मिशन की टंकी के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में मोपेड आ गई। हादसे में भदांव गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्मी हरिनारायण सिंह (76) की मौत हो गई। वहीं मोपेड सवार अनंत बहादुर सिंह (73) और उनका नाती उज्ज्वल सिंह (16) घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



अनंत बहादुर सिंह के मुताबिक वह नाती उज्ज्वल और गांव के ही हरिनारायण के साथ पीपरपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे। रास्ते में कल्याणपुर-पीपरपुर मार्ग पर रेवड़ा गांव के पास उनकी मोपेड अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।


लोगों ने तीनों को सीएचसी भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने हरिनारायण की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह हरिनारायण की मौत हो गई। उनको व उज्ज्वल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हरिनारायण दिल्ली में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। इंस्पेक्टर पीपरपुर श्रीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें