फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएम व एसपी अमेठी सहित अन्य से जवाब-तलब

Sun, 06 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चार लोगों को अवैध हिरासत में रखने और गलत तरीके से जेल भेजने के आरोप के मामले में सीजेएम सुल्तानपुर नवनीत सिंह की अदालत ने डीएम व एसपी अमेठी समेत अन्य अधिकारियों से जवाब तलब किया है। अदालत ने सभी से 21 सितंबर को रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



अमेठी के लोहरता गांव निवासी अजय मिश्रा उर्फ विलसन बाबा ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया है कि भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के साथ उन्होंने सरकारी संपत्ति की चोरी और जनहित की समस्याओं को लेकर 28 फरवरी और 17 अप्रैल को तहसील स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन दिया था।


शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर दो मई को संपूर्ण समाधान दिवस में कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण पंचायत लगाई गई थी। अर्जी के मुताबिक तत्कालीन एसडीएम आशीष सिंह, सीओ मनोज कुमार मिश्रा, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह, सिपाही संदीप मिश्रा व जितेंद्र यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें अपमानित किया। चार कार्यकर्ताओं को अवैध हिरासत में रखकर जेल भेजने का आरोप भी लगाया गया है। संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर अजय मिश्रा ने अदालत की शरण ली। सीजेएम ने डीएम, एसपी, सीओ और एसओ अमेठी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें