फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Sun, 11 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को जिले में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अमेठी में सपा विधायक महाराजी प्रजापति और प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति की मौजूदगी में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेताजी को नमन किया। वक्ताओं ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया। गौरीगंज में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। इस मौके पर महासचिव डॉ. अरशद अहमद, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,गौरव वर्मा, नवनीत तिवारी और बिहारी यादव मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए नेताजी
फुरसतगंज। महमदपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी की राजनीति गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के हितों के साथ सामाजिक सद्भाव को समर्पित रही। कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें