फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुबह-शाम राहत, दिन में गर्मी से परेशानी

Sun, 11 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज शहर में धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर जाती छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अक्तूबर में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और शाम हल्की ठंड से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं दोपहर में तेज धूप और उमस परेशान कर रही है। दिन और रात के तापमान में करीब नौ से 10 डिग्री का अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में 9.5 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। दोपहर में धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पसीना छूटने से लोगों को परेशानी हो रही है।

सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने से लोगों को राहत मिल रही है। खरीदारी करने पहुंचे सुशील कुमार ने बताया कि दोपहर में गर्मी और उमस से परेशानी होती है। गृहिणी प्रभावती ने बताया कि सुबह-शाम मौसम अच्छा रहता है, जबकि दोपहर में रसोई में काम करने के दौरान गर्मी अधिक लगती है। मौसम विशेषज्ञ अमरनाथ मिश्र के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें