फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पं. दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

Fri, 26 Sep 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी सिटी। राष्ट्रचिंतक और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल के विचारों को जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सीता शरण त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल का चिंतन भारतीय मनीषा की उस धारा से जुड़ा है, जो व्यक्ति को शरीर, मन और बुद्धि के साथ आत्मा के स्तर तक आलोकित करता है। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी का संचालन भवानी दत्त दीक्षित ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, जिला महामंत्री केशव सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विषुव मिश्रा, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें