अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर गठित कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा, मीडिया में प्रकाशित सकारात्मक और नकारात्मक खबरों की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करने के साथ डीएम आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित शिकायतों को लेकर टोल फ्री नंबर 1950 पर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
डीएम ने कंट्रोल रूम को 24 घंटे क्रियाशील रखते हुए प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम बहुत महत्वपूर्ण है शिकायतों के निस्तारण के साथ कंट्रोल रूम से निर्वाचन संबंधी अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।