अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ खेल में भी निपुण होंगे। हर विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि से स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के बाद प्रतिदिन खेलों इंडिया फिट इंडिया अभियान के तहत खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अब पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैटमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा।
बच्चों को पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स ग्रांट से मिली धनराशि से खेलकूद सामग्री खरीदी जाएगी। इसमें पारंपरिक खेलों को भी समाहित किया जाएगा। मैदान के अनुसार खेल सामग्री की खरीद होगी। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतरविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।
इनसेट
स्पोर्ट्स क्लब का भी होगा गठन
शासन के निर्देशानुसार हर उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब के जरिये पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व हैंडबाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्लाइंड क्रिकेट व दिव्यांगों से जुड़ी खेलकूद गतिविधियां होंगी।
स्कूलों में खेल गतिविधियां अनिवार्य
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षण के साथ बच्चों को प्रतिदिन उनके रुचि के अनुसार खेल गतिविधियों में प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया गया है। कोशिश है कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ खेल-कूद में भी दक्ष बनाया जाए।