फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सामरोह पूर्व मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज-अमेठी। गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले में कई समारोह आयोजित हुए। पुलिस लाइंस में राज्यमंत्री तो कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने झंडारोहण किया। स्कूल-कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

गणतंत्र दिंवस के मौके पर सबसे पहले 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम अरुण कुमार ने झंडारोहण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने सभी को दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन अमर शहीदों से प्रेरणा लेने का दिन है। इस मौके पर सभी को सामूहिक संकल्प भी दिलाई गई।
इससे पहले सुबह आठ बजे शैक्षिक संस्थाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता, एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने के लिए रैली निकाली गई। इसके अलावा प्रात: 9:30 बजे अमेठी स्थित पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश पासी ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइंस के कार्यक्रम में एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम एसपी सिंह, एएसपी दयाराम सरोज, एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी आदि मौजूद रहे। सुबह 10 बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया।
सीएमओ द्वारा कुष्ठ आश्रम में तथा अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गए। इसके अलावा जिला मुख्यालय एवं पूरे जिले में शासकीय एवं अशासकीय स्तर पर गणतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र/छात्रओं और विशेषकर युवा वर्ग ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें