फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाद करने वाले 30 लोगों पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मोहनगंज थाने में मौजूद पेट्रोल पंप पर बवाल करने के आरोपी। स्रोत स्थानीय
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के भेलाईकला गांव स्थित पेट्रोलपंप पर बृहस्पतिवार को हुए विवाद को लेकर उपनिरीक्षक सैयाम बाबू खां की तहरीर पर पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को सुंदरी पेट्रोलपंप पर पेट्रोल लेने को लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर उपनिरीक्षक सैयाम बाबू खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सड़क पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कुछ लोग उग्र हो गए थे। लोगों ने सरकारी वाहन को घेर लिया था। आरोप है कि कुछ लोग वाहन के बोनट पर चढ़ गए थे और पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली थी।


उपनिरीक्षक ने भेलाई कला के सूफियान अहमद, अबू सैफ, अबू जैद, मोहम्मद फैजान और मोहम्मद गजाली को नामजद किया है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अबू जैद व अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें